आदिवासी कचार गढ़ मेला
वक्त मिले तो आना सगा, कचार गढ़ के पहाड़ में। देखना सभा कैसे सजती है, गोंडवाना के दहाड़ में।। भीड़ में अगर न दिखूं तो, जय सेवा नारा लगा लेना। मैं तेरे आस पास ही रहूंगा, सतरंगी झण्डा ऊठा देना।। मैं पहचान जाऊंगा सगा, गढ़ माता के पास मिलोगे। दुर्गम पहाड़ी चट्टानी रास्ता, ऊपर चढना नहीं गिरोगे।। माघ पूर्णिमा में लगता है मेला, फडापेन के दरबार में। कलि कंकाली की अद्भुत माया, जल बहती है धार में।। जल की सुविधा सडक बन गई, पैदल चढ़ते वहां पहाड़। भारतवर्षीय गोंडवाना मेला, गोंड़ो का रहता वहां दहाड़।। मुक्त भूमि है देव गणों की, प्रथम गोटूल की अभिव्यक्ति। हीरा सूका बलिदान हुए थे, यहीं से ही गोंडवाना नियुक्ति।। पांच भूखण्ड में गमन किए, कोयामूरी द्वीप विख्यात है। सत्य स्वयं ...