संदेश

राजनीति करने का वक्त नहीं है।

2 लाख से अधिक लोग कोरोना से मर गए- यह राजनीति करने का वक्त नहीं है। लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में तड़प तड़प मर रहे है- राजनीति करने का वक्त नहीं है। नोटबंदी से सैंकड़ों मरे। लाइन में लगे। इससे देश को क्या फ़ायदा हुआ?- राजनीति करने का वक्त नहीं है। सैकड़ों प्रवासी मज़दूर पैदल चले, भूखे मरे, दुर्घटनाओं में मरे- राजनीति करने का वक्त नहीं है। 13 करोड़ ग़रीबी रेखा में सम्मिलित हो गए-राजनीति करने का वक्त नहीं है। 45 साल बाद सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ी- राजनीति करने का वक्त नहीं है। पुलवामा में 40 जवान शहीद हो गए- राजनीति करने का वक्त नहीं है। पठानकोट में आतंकी हमला- राजनीति करने का वक्त नहीं है। देशवासियों की लिंचिग हो रही है- राजनीति करने का वक्त नहीं है। अर्थव्यवस्था डूब गयी, रोजगार बंद हो गए- राजनीति करने का वक्त नहीं है। प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियाँ, 15 लाख, काला धन और लोकपाल का क्या हुआ?- राजनीति करने का वक्त नहीं है। 70 साल का दोषारोपण करने वालों आपने सात साल में क्या किया?- राजनीति करने का वक्त नहीं है। बढ़ती महंगाई, बेरोजग़ारी, ग़रीबी, तेल की क़ीमतों का क्या?- राजनीति करन...

संवेदना शून्य होते समाज में अब कंधा देने वालों का भी  टोटा

भागदौड़ की जीवनशैली और इंटरनेट के युग में हम और हमारा समाज संवेदना शून्य होता जा रहा है। यह शून्यता इसी तरह बढ़ती रही तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे अपनो के लिए 4 कांधे मिलना मुश्किल हो जाएगा। एक समय था जब किसी को अंतिम विदा देने के लिए उसकी अर्थी में कंधा देने वालों की भीड़-भाड़  रहती थी। मजाल है कि कोई व्यक्ति एक या दो मिनिट कंधा दे पाये क्योंकि कोई दूसरा तीसरा चौथा और पांचवा आकर कंधा देने के लिए आंगे आ जाता था। दो तीन किलो मीटर श्मशान घाट तक कंधा देने वालों की कमी नही रहती थी। ऐसा इसलिए था कि उनमें घर, पड़ोस, समाज के प्रति संवेदना थी, वह रिश्तों, नातो, सामाजिक, मानवीय दायित्वों को निभाना जानते थे, उनमें इंसानियत जिंदा थी। परंतु बदलते वक्त के साथ अब परंपरा और संस्कृति और धर्म की बात करने वाले अधिकांश लोग कंधा देने से कतराते हैं यदि कोई कंधा देता है तो वह बेचारा किलो मीटर आधा किलो मीटर तक अर्थी को कंधा देकर थक जाता है पर कंधा बदलने वाले नही आते। समाज में गिरते मानवीय मूल्यों के स्तर भरे यह दृश्य पिछले चार-पांच वर्षो से ज्यादा देखने मिल रहे हैं। मानो जो मनुष्य मृत हो रहा है उसके साथ ही जीव...

नम्बरो की जानकारी! यह सब टोल फ्री है!!

विद्युत सेवा 1912 पुलिस सेवा 112 अग्नि सेवा 101 एमबुलैस सेवा 102 यातायात पुलिस 103 आपदा प्रबंधन 108 चाइल्ड लाइन 1098 रेलवे पूछताछ 139 भ्रष्टाचार विरोधी 1031 रेल दुर्घटना 1072 सड़क दुर्घटना 1073 सी एम सहायता लाइन 1076 क्राइम सटायर 1090 महिला सहायता लाइन 1091 पृथ्वी भूकम्प 1092 बाल शोषण सहायता 1098 किसान काल सेन्टर 1551 नागरिक काल सेन्टर 155300 ब्लड बैंक ?? Dail 112 verified volunteers (@Hemantmaa /hemant singh)

मां के पल्लू पर निबन्ध

लिखने वाले छात्र ने क्या खूब लिखा..... "पूरा पढ़ियेगा आपके दिल को छू जाएगा" माँ के पल्लू का सिद्धाँत माँ को गरिमामयी छवि प्रदान करने के लिए था. इसके साथ ही ... यह गरम बर्तन को चूल्हा से हटाते समय गरम बर्तन को पकड़ने के काम भी आता था. पल्लू की बात ही निराली थी. पल्लू पर तो बहुत कुछ लिखा जा सकता है. पल्लू ... बच्चों का पसीना, आँसू पोंछने, गंदे कान, मुँह की सफाई के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था. माँ इसको अपना हाथ पोंछने के लिए तौलिया के रूप में भी इस्तेमाल कर लेती थी. खाना खाने के बाद पल्लू से मुँह साफ करने का अपना ही आनंद होता था. कभी आँख में दर्द होने पर ... माँ अपने पल्लू को गोल बनाकर, फूँक मारकर, गरम करके आँख में लगा देतीं थी, दर्द उसी समय गायब हो जाता था. माँ की गोद में सोने वाले बच्चों के लिए उसकी गोद गद्दा और उसका पल्लू चादर का काम करता था. जब भी कोई अंजान घर पर आता, तो बच्चा उसको माँ के ...

गोंडवाना के वीर माहाराजा इस भारत देश के अंतिम शासक "प्रवीरचंद्र भाजदेव कोवा (काकतीय)" को शाहदत दिवस पर शत शत नमन

सुर्वेय सेवा जोहार ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ ये वक़्त की पुकार नही वक़्त की चिख है पुनः पृथक गोंडवाना राज्य निर्माण ही हमारा धेय है और जरूरत है ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ 👑गोंडवाना के वीर माहाराजा इस भारत देश के अंतिम शासक "प्रवीरचंद्र भाजदेव कोवा (काकतीय)" को शाहदत दिवस पर शत शत नमन💐👑🙏 सजोर सेवा मान🔥🔥 आइये महाराजा प्रवीर के बलिदान को याद करते हुए हम बुलंद गोंडवाना राज्य के निर्माण हेतु संकल्प लेते है महाराजा प्रविरचंद्र भंजदेव ( काकतीय) मध्य प्रदेश बस्तर के अंतिम शासक थे ! उनका जन्म 25 जून 1929 में हुआ था ! राजा प्रविर चंद्रजी ने रायपुर के राजकुमार कॉलेज से अपनी पढाई पूरी की और 28 अॉक्टोबर 1936 से राज्य का कार्यभार संभाला ! आजादी की पूर्व संध्या को दिल्ली के रामलीला मैदान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की उपस्थिति में इस देश के जिन 565 जागीरदारों ने अपनी रियासतें भारत वर्ष में संविलिनीकरण किया उनमें से 258 रियासतें गोंडवाना अंचल के गोंडी राजा महाराजाओं की थी! उसी में से एक महाराजा प्रविर चंद्र भंजदेव (काकतिय) का भी राज्य था ! राजा प्रविर चंद्रजी अपने राज्य में गोंडिगनो के समाज में सबके पसंदीदा राज्यकर...

आदिवासी कचार गढ़ मेला

वक्त  मिले  तो आना  सगा,  कचार   गढ़  के  पहाड़  में। देखना  सभा  कैसे  सजती  है,  गोंडवाना  के  दहाड़ में।। भीड़  में  अगर  न दिखूं‌  तो,  जय सेवा नारा  लगा लेना। मैं  तेरे  आस पास ही रहूंगा,  सतरंगी  झण्डा ऊठा देना।। मैं  पहचान  जाऊंगा  सगा,  गढ़  माता  के पास मिलोगे। दुर्गम  पहाड़ी  चट्टानी  रास्ता,  ऊपर  चढना नहीं गिरोगे।। माघ  पूर्णिमा  में  लगता  है मेला,  फडापेन  के दरबार में। कलि  कंकाली  की  अद्भुत  माया, जल बहती है धार में।। जल की सुविधा सडक बन गई,  पैदल चढ़ते वहां पहाड़। भारतवर्षीय गोंडवाना मेला,  गोंड़ो का रहता वहां दहाड़।। मुक्त भूमि है देव गणों की,  प्रथम  गोटूल की  अभिव्यक्ति। हीरा सूका बलिदान हुए थे, यहीं से ही गोंडवाना नियुक्ति।। पांच भूखण्ड में  गमन किए,  कोयामूरी  द्वीप विख्यात है। सत्य स्वयं ...

हिन्दुस्तान वो देश है :-

जहाँ लोगो के #सरनेम से ही पता चल जाता है कि संबंधित वर्ग का पेशा क्या हैं। <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8326598157628757"      crossorigin="anonymous"></script>