जनता देखै कर्म,नेता जी कर रये धर्म.


*नरसिंहपुर*कहा जाता है चमत्कार को ही दुनिया नमस्कार करती है और यह मुहावरा आजकल हमारे नेताओं ने अपना कर इस पर अमल करना प्रारंभ कर दिया है।
       आजकल जनता को लॉजिक मिले न मिले मैजिक से ही काम बन जाता है,वर्तमान स्थिति में भी कुछ ऐंसा ही नजारा देखने को मिलता है,जिले में लगभग 90% युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं,आलम यह है कि अच्छे खासे एजुकेटेड युवा आज या तो छोटी मोटी दुकानों पर नौकरी करने मजबूर है या फिर कोई चाय,पान,इत्यादि का ठेला लगाकर अपनी पढ़ाई एवं सरकार को कोसते नजर आते हैं, या फिर अंत मे अपने घर परिवार को छोड़कर किसी अन्य महानगर की ओर पलायन पर मजबूर हैं,जिले के किसानों की बात करें तो महीनों से लगातार जारी अन्नदाताओं का आक्रोश किसी से छिपा नही है और उस पर एनटीपीसी द्वारा किसानों और मजदूरों से किया गया छल आग में घी डालने जैंसा कार्य कर रहा है।जिन शुगर मिलों की मार से किसान का रक्त तक नरसिंह नगरी में बह निकला वह आज भी अपनी मनमानी पर उतारू हैं,जिन पर स्तानीय नेताओं की चुप्पी ने जनता को सारे सवालों के जबाब दे डाले, इतना ही नही यहाँ वर्षों से जिले को धीरे-धीरे खोखला कर रही असंतोष की आग ने दर्जनों विरोध प्रदर्शन दर्ज कराए,जिनमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ,अध्यापक संघ,मीटर वाचक संघ,नशामुक्ति आंदोलन,पटवारी संघ,एवं सचिव एवं ग्राम सहायको समेत अनेकों आंदोलन किये गए,जहाँ एक ओर सरकार धर्म के नाम पर जनता के अरबों रुपए धड़ल्ले से लुटाये जा रही है,वहीं दूसरी ओर जनता का विस्वास अब जनसुनवाई तो क्या न्यायालय तक से उठता प्रतीत होता है,जिले में खुलेआम सट्टे,जुए,शराब,गांजा,स्मैक का कारोबार जारी है,नर्मदा मैया को अब भी छलनी किया जा रहा है,अधिकांश दफ्तरों में खुलेआम घूसखोरी जारी है,गौवंश की तस्करी भी इन दिनों धड़ल्ले से की जा रही है,गौमाता गलियों में मारी-मारी फिर रही है।नशे की लत में युवा अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं,घटिया निर्माण कार्यों की तो मानो बाढ़ सी आ गई है,लेकिन शासन प्रशासन की माने तो समस्या है ही नही,और ज्यादा हुआ तो हमारे नेता यह कहकर किनारा काट लेते हैं कि,
दर्जन भर लोगों का आंदोलन है.....अब ऐंसी स्थिति में बेरोजगार युवाओं,किसानों,एवं आंगनबाड़ी में कार्य करने बाली बहनो की सुनवाई करने एवं उनकी समस्या का समाधान करने की वजाह धर्म की दुहाई देकर जनता के अरबों रुपये पानी की तरह बहा देना यह बात समझ से परे है,
जी हाँ बात चल रही है, एकात्म यात्रा एवं इसके पहले की गई नर्मदा सेवा यात्रा,सिंहस्थ एवं अन्य धार्मिक आयोजनों की आपसी मैत्री के संदेश के लिहाज से यह यात्रा बहुत ही सकारात्मक,एवं सराहनीय है,लेकिन इसमें जिस प्रकार से आम जनता की जरूरतों,एवं व्यवस्थाओं को नजर अंदाज कर सिर्फ एक यात्रा के संचालन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है यह बेहद ही लापरवाह एवं गैरजिम्मेदाराना तरीका है,जबकि यात्रा धार्मिक है तो इसके संचालन एवं व्यवस्था हेतु भारत मे अनेकों विशाल हिन्दू संगठन हैं,और साथ ही सत्ता पार्टी भी है तो फिर एक धार्मिक यात्रा में एक चपरासी से लेकर कलेक्टर तक कि टेबिल खाली कर देना कहाँ तक जायज है,और इन सरकारी मुलाजिमों की गैरमौजूदगी में आम जनता को जो परेशानिया हुईं एवं जो  सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ उसकी भरपाई चाहकर भी नही हो सकती जबकि यदि एक दिन में प्रदेश भर के इन सरकारी मुलाजिमों के वेतन का अंदाजा लगाया जाए तो यह अरबों रुपये पार हो जाएगा,और यह पैसा किसी नेता का नही बल्कि जनता का है जो कि रोटी,कपड़ा, मकान,रोजगार,स्वास्थ्य,शिक्षा जैंसी चीजों के लिए सरकार को टैक्स के रूप में दिया जाता है,वरना धर्म तो भारत देश का बच्चा बच्चा करता है,क्योंकि यह वही भारत है जहां देश की सरकार की आमदनी से ज्यादा मंदिरों में चढ़ावा चढ़ाया जाता है,तो नेता जी जनता आपसे यही अपेक्षा करती है देशवासियों को आपके धर्म की जरूरत नही आप तो कर्म पर ध्यान दीजिए,खैर अब तक जनता के पैसों में धर्म कर लिया उससे भी आपके पाप कटने बाले नही हैं।
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

I Think 1

नम्बरो की जानकारी! यह सब टोल फ्री है!!

पैराविधिक स्वयं सेवक की भूमिका (पैरालीगल वालिंटियर्स के कार्य)