गोंडवाना के वीर माहाराजा इस भारत देश के अंतिम शासक "प्रवीरचंद्र भाजदेव कोवा (काकतीय)" को शाहदत दिवस पर शत शत नमन
सुर्वेय सेवा जोहार
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
ये वक़्त की पुकार नही वक़्त की चिख है पुनः पृथक गोंडवाना राज्य निर्माण ही हमारा धेय है और जरूरत है
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
👑गोंडवाना के वीर माहाराजा इस भारत देश के अंतिम शासक "प्रवीरचंद्र भाजदेव कोवा (काकतीय)" को शाहदत दिवस पर शत शत नमन💐👑🙏
सजोर सेवा मान🔥🔥
आइये महाराजा प्रवीर के बलिदान को याद करते हुए हम बुलंद गोंडवाना राज्य के निर्माण हेतु संकल्प लेते है
महाराजा प्रविरचंद्र भंजदेव ( काकतीय) मध्य प्रदेश बस्तर के अंतिम शासक थे ! उनका जन्म 25 जून 1929 में हुआ था ! राजा प्रविर चंद्रजी ने रायपुर के राजकुमार कॉलेज से अपनी पढाई पूरी की और 28 अॉक्टोबर 1936 से राज्य का कार्यभार संभाला !
आजादी की पूर्व संध्या को दिल्ली के रामलीला मैदान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की उपस्थिति में इस देश के जिन 565 जागीरदारों ने अपनी रियासतें भारत वर्ष में संविलिनीकरण किया उनमें से 258 रियासतें गोंडवाना अंचल के गोंडी राजा महाराजाओं की थी! उसी में से एक महाराजा प्रविर चंद्र भंजदेव (काकतिय) का भी राज्य था ! राजा प्रविर चंद्रजी अपने राज्य में गोंडिगनो के समाज में सबके पसंदीदा राज्यकर्ता थे !
जानकारी के अनुसार , देश की आझादी के बाद मध्य प्रदेश के क्रांग्रेस सरकार की ओर से बस्तर और आसपास के इलाके से नैसर्गिक खनिज संपत्ती लुटने के जोरदार प्रयास किये गये ! जिसमें वहा के गोंडिगनो को उसका सही मुआवजा नही मिल रहा था ! इस बात का महाराजा प्रविर चंद्रजी ने विरोध किया और साथ साथ सरकार से एक अलग राज्य की मांग की ! जिसके चलते दि.25 मार्च 1966 को क्रांग्रेस सरकार और पोलिस बल ने मिलके उनके जगदलपुर स्थित महल में उनकी हत्या कर दी ! उनके बचाव के लिये आये 20000 से अधिक गोंडियनो का नरसंहार कर दिया !
Just a year prior to his murder, Banjdeo published a book titled 'I Pravir the Adivasi God' which is an extremely interesting reading for a number of reasons. two most prominent reasons being: a). he clearly mentioned that Adivasis are a grossly exploited lot; and, b). that the government of independent India greedily eyed the mineral rich tracts of Adivasi land and forests with total disregard to the culture and belief systems of the people living there. Pravir Chandra Bhanjdeo was a real popular leader of the Adivasis, whom they remember with reverence even now. Bailadilla is the iron rich mining location in Bastar where the so-called Maoist insurgents are resisting Indian state now...
प्रवीर का राजतिलक !
बस्तर के महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव बस्तर को नयी दिशा देने वाले सबसे सम्मानीय व्यक्तित्व है। इनकी माता प्रफुल्लकुमारी बस्तर की पहली शासिका थी। प्रवीर के पिता प्रफुल्लचंद्र भंजदेव ओड़िसा के भंजदेव राजघराने के सदस्य थे। प्रवीर का जन्म 12.06.1929 को शिलांग में हुआ थे। ये आपस में चार भाई बहन थे। ये द्वितीय संतान एवं ज्येष्ठ पुत्र थे। 1936 ई में इनकी माता प्रफुल्लकुमारी की असमय एवं रहस्यमय परिस्थितियों में लंदन में ही मृत्यु हो गई थी, उनके निधन के बाद लंदन में ही, महारानी के अंत्येष्ठि से पूर्व ही प्रवीर का औपचारिक रूप से राज तिलक कर दिया गया। उस समय प्रवीर महज सात वर्ष के ही थे।
महाराजा प्रविर चंद्र भंजदेवजी ( काकतीय) को शत् शत् नमन एव श्रद्धाजंली !
➖➖➖➖➖➖➖
☆☆☆☆☆गोंडीयनोंका लहु, स्वाभिमानी महाराजा " प्रविरचंद्र भंजदेव कोवे." ( काकतीय..☆☆☆☆☆.............."सच्चाई " गोंड सगाजनोका सबसे बडा गहना है...."झुठ " उसके परछाई को भी छू नही सकती......एक कहावत है " जान जाये पर वचन ना जाये "....यह सिर्फ और सिर्फ. ..कोयावंशियो के लिए साबीत होता ...जो लोग हमेशा झुठ का सहारा लेके जिते है...वे अपना झुठन छुपाने के लिए दुसरो की बुराई करते रहते..........सच का सम्मान करनेवाले बस्तर रियासत के कोयावंशिय महाराजा " प्रविरचंद् भंजदेव कोवे. ( काकतीय ) ".का जीवनकाल भी संघर्षमय रहा....कुछ लोग उन्हे पागल कहते थे....वे सच मे पागल थे....लेकिन उनका पागलपण किसकेलिए था.....अपने लोगो के लिए....सगाजनोके लिए....अपनी रियासत की इमान के लिए........ 25 जुन 1929 को जन्मे प्रविरचंद्र का बचपन मे ही माॅ का ऑचल सर से उठ चुका था....छ: वर्ष की आयु मे युवराज को राज्य का उत्तराधिकारी घोषीत किया गया....अवयस्क युवराज प्रविरचंद्र को शिक्षा एंवम देखभाल के नाम पर रायपुर के राजकुमार स्कृल मे भेजा गया....अंग्रेज गवर्नेस के हाथो उनका लालन-पालन होने लगा....होने लगा...माॅ की ममता और पिता के प्यार से वंचित युवराज को अलग वातावरण मे दुसरोकी मरजी के मुताबीक रहना पडता था...गवर्नेस की बेरूखीने बचपन मे ही वैराग्य की भावना भर दि थी...संदिग्घ परिस्थीतीयोमे माता की मृत्यृ का युवराज के बाल मन पर गहरा प्रभाव पडा था....उनके स्वभाव मे अन्याय के विरूघ्द विद्रोह करनेकी भावना बढणे लगी...जब वे बडे हुऐ तब जहाॅ भी अन्याय हुऑ उन्होने जमकर विरोध किया.......वयस्क होने के बाद ( करिबन 15-17 की उमर ) उन्होने बस्तर रियासत की गद्दी संभाली और राजकारभार शुरू किया.....1947 मे भारत को आजादी मीली...आजादि के साथ रियासतो के विलीनीकरण का अवसर आया .....सब कुछ मिलने के पहले ही छिन जाने की स्थिती उत्पन्न होनेपर युवराज से महाराजा बने प्रविरचंद्र भंजदेव के मन मे आक्रोश उत्पन्न होना स्वाभाविक था...उन्होने अपनी रियासत विलीन करनेसे इंकार किया...इंकार करने से संकटपुर्ण स्थिती निर्माण हुई और भारत सरकार के साथ उनके सबंध बिगडने लगे...भारत सरकार से प्राप्त कुछ आश्वासनो के पश्चात भारतीय गणतंञ मे बस्तर रियासत के विलीनीकरन को स्विकार किया......बस्तर रियासत विलीनीकरण से पुर्व अंग्रेजोने उनके समक्ष प्रस्ताव रखा की बैलाडीला के लोह खनिज क्षेञ तथा बस्तर प्रदेश दिर्घ कालीन लिज पर उन्हे दिया जाए...जिससे उन्हे काफी लाभ होगा...लेकीन महाराजा प्रविरचंद्र ने स्पष्ट रूप से प्रस्ताव अस्विकार करके सच्चे भारतीय सपुत होने का प्रमाण दिया.......महाराजा प्रविरचंद्र स्वाभिमानी स्वभाव के थे .....भारत के प्रधानमंञी पं. जवाहरलाल नेहरू जब बस्तर दौरेपर आये....उन्होने महाराजा के संदेशा भेजा कि वे मिलना चाहे तो सौजन्य भेट के लिए सर्किट हाऊस मे आकर मिल सकते है....यह संदेश मिलते ही उन्होने विनम्रपुर्वक अस्विकार करते हुए प्रत्युत्तर भेजा की ...." आप इस समय बस्तर महाराजा के राज्य मे अतिथी हो.....आपको यदि कोई कष्ट होतो आप राजमहल मे आकर मुझे मिल सकते है "....तब भी लोगो ने कहाॅ यह पागल है...सचमुच आजकी दुनिया मे प्रधानमंञी के बुलाने पर कोई न जाये तो उसे लोग पागल ही कहेंगे....लेकीन वे पागलपन नही अपीतू महाराजा का स्वाभिमान था...उनके जिवन की शैली थी...यह उनका स्वभाव था......अपने जिवन काल मे उन्होने बस्तर की जनता को दु:ख हो ऐसा कोई कदम नही उठाया...लोगो के हर दु:ख, दर्द मे सामील होकर मदद की...इसलिए बस्तर रियासत के सबसे प्यारे और न्यायप्रिय महाराजा बनके लोगोके दिल मे छाए रहे.......स्वाभिमानी महाराजा " प्रविरचंद्र प्रफुल्लचंद्र भंजदेव कोवे " इनका 25 जुन को जनम दिन है....उनके जनम दिन पर उन्हे नमन करते है.....
•••••••••••••••••••••••••••••••
25 मार्च 1966 की सुबह सब कुछ सामान्य था ! राजमहल परिसर में पहले की भांती संस्थायें चल रही थी! चारों ओर गोंडियन गन अपने कार्य में व्यस्त थे ! लोग ईंटो पर बरतन रखकर रोजाना की तरह अपना खाना तैयार कर रहे थे ! वातावरण में धुंआ फैल रहा था ! प्रातः लगभग 10 बजे के आसपास अचानक शोरगुल सुनाई पडा ! स्थिती तनावपुर्ण होने लगी ! सुरक्षा बल के जवान ईंटो के चुल्हो पर चढे़ बरतनो को लाठी से लुढ़काने लगे , मना करने पर पिटाई करने लगे ! सब तरफ भगदड मच गई ! गोंडियनों द्वारा प्रतिवाद करने पर पुलिस ने अश्रूगैस के गोले दागने सुरू कर दिये ! कुछ ही पलो में दूष्य बदल चुका था ! अश्रूगैस के गोलों और लाठियों के प्रहार से उत्तेजित आदिवासीयों ने तिर-कमान संभाल लिया और प्रतिकार करने लगे ! तभी अचानक पुलिस ने फायरिंग सुरू कर दी ! हजारो की संख्या में राजमहल परिसर में एकत्रित गोंडियन जान बचाकर इधर उधर भागने लगे ! जैसे-जैसे गोंडियन मैदान छोडते जाते पुलिस परिसर में प्रवेश करती जाती और गोलियों की बौछार करती जाती ! पुलिस ने हथियारों का जमकर प्रयोग सुरू कर दिया और गोंडियन आत्मरक्षार्थ तिर का प्रयोग करने लगे ! सुरक्षा बलो द्वारा मशीनगन खुलकर प्रयोग होने लगा ! गोलियों की बौछार इस तरह हो रही थी कि सरसराती गोलिंया महल के आसपास के मकानों के छप्परों के छुती हुई निकल रही थी !
दुष्य बदल चुका था ! राजमहल का मैदान जो कुछ देर पहले हजारो गोंडियन पुरूषो, महिलाओं और बच्चों से भरा हुआ था अब वहा चारों ओर लासें नजर आ रही थी ! कुछ गोंडियन राजमहल के सभी कमरों मे शरण ले रहे थे ! क्रूर सुरक्षा बलों का ताण्डव जारी था ! लगभग 2 बज चुके थे अब गोलियों की बौछार धीमी पड़ गई थी , किंतु छिटपुट गोलियां चल रही थी ! जहा कोई बाहर निकला कि तुरंत ढेर ! सब ओर सन्नाटा ! सारा शहर सकते में था ! कोई नही समझ पाया कि शहर के मध्य राजमहल के भीतर क्या हो रहा था ! दोपहर ढाई बजे ध्वनी विस्तार यंत्र के माध्यम से घोषित किया गया कि जो गोंडियन निहत्थे होंगे और आत्मसमर्पण कर देंगे उन पर गोलिंया नही चलाई जावेगी तथा जो आत्मसमर्पण नही करेंगे उनके विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी ! कुछ समय तक यह उद्घोषणा जारी रही ! अचानक सबसे प्रवीरचन्द्र भंजदेव महल के बाहर निकले , उन्होने सुरक्षा बलों को इशारे से शांती का संकेत दिया और गोंडियनों को बाहर निकालने के लिये कहा ! गोंडियन बाहर निकलने से घबरा रहे थे ! कुछ लोगो को महाराजा ने स्वयं पकड कर बाहर निकाला इनमें से कुछ महिलायें और बच्चे भी थे ! लगभग डेढ़-दो सौ महिलाओ - पुरूषों के बाहर निकलते ही सुरक्षा बलों ने उन्हे घेर लिया, उन पर चारों ओर से लाठियाँ बरसाने लगे ! अप्रत्यशित दुष्य देखकर महाराजा अंत्यत विचलीत हो उठे ! उनके चेहरे पर आक्रोश दुर से दिखाई दे रहा था ! वे निहत्थे और आत्मसमर्पण करने वालों पर प्रहार पर रोष व्यक्त करते हुए अपने कक्ष की ओर चल पडे़ ! पोर्च की सीढियों पर कदम रखा ही था कि अचानक उन्हे गोली लगी और वे लडखडाने लगे ! उसी स्थिती में वे किसी तरह अपने कमरे में पहुंचे और बिस्तर पर लेट गए ! सुरक्षा बलों ने उनके कमरे को चारों ओर से घेर लिया और तभी गोलिंयो की लगातार आवाज आयी और अंतः महाराजा प्रवीर का शरीर छलनी हो गया ! दोस्तो , ये कहाणी किसी फिल्म की नही है ! यह बस्तर के महाराजा प्रविरचंद्र भंजदेव काकतीय ( गोंड ) के राजमहल में घटी एक सत्य घटना है ! इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी और जानकारो के मुताबिक इस हत्या कांड में महाराजा प्रविरचंद्र के साथ मारे गये गोंडियनों की संख्या लगभग 20000 से भी ज्यादा थी लेकीन जब सरकारी आकडा जारी किया तो उसमे बताया गया के
महाराजा प्रविरचंद्र के साथ सिर्फ13 गोंडियन मारे गये! यह हत्याकांड जालियनवाला बाग से भी बडा़ था लेकीन इतिहास में इसका कोई नामोनिशान नही है ! पुरे मानवता को शर्मोसार करने वाली यह घटना भारत देश के आझादी के बाद की है ! महाराजा प्रविरचंद्र भंजदेव की यह लढाई मासुम गोण्डीगनो के जल, जमिन, जंगल के लिये थी ! एक ऐसा स्वाभिमानी राजा जो गोंडियनों के हक और अधिकार के लिये दटे रहे और अपने जान कुर्बान कर दी लेकीन जुल्मी सरकार के साथ गोंडियन हितों का किसी भी किंमत पर सौदा नही किया !
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें