राजनीति करने का वक्त नहीं है।
2 लाख से अधिक लोग कोरोना से मर गए- यह राजनीति करने का वक्त नहीं है।
लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में तड़प तड़प मर रहे है- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
नोटबंदी से सैंकड़ों मरे। लाइन में लगे। इससे देश को क्या फ़ायदा हुआ?- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
सैकड़ों प्रवासी मज़दूर पैदल चले, भूखे मरे, दुर्घटनाओं में मरे- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
13 करोड़ ग़रीबी रेखा में सम्मिलित हो गए-राजनीति करने का वक्त नहीं है।
45 साल बाद सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ी- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
पुलवामा में 40 जवान शहीद हो गए- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
पठानकोट में आतंकी हमला- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
देशवासियों की लिंचिग हो रही है- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
अर्थव्यवस्था डूब गयी, रोजगार बंद हो गए- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियाँ, 15 लाख, काला धन और लोकपाल का क्या हुआ?- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
70 साल का दोषारोपण करने वालों आपने सात साल में क्या किया?- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
बढ़ती महंगाई, बेरोजग़ारी, ग़रीबी, तेल की क़ीमतों का क्या?- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
छात्र, नौजवान और किसान परेशान है- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
अस्पतालों में ऑक्सिजन, वैक्सीन, इंजेक्शन, बेड, वेंटिलेटर की बेसिक सुविधा नहीं है- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
सरकार निजीकरण कर सब सरकारी संस्थानों को बेच रही है- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा बजट घटा रही है। आरक्षण ख़त्म कर रही है।-राजनीति करने का वक्त नहीं है।
जाँच एजेन्सियों की स्वायत्तता को समाप्त कर रही है। CBI, ED, IT का दुरुपयोग हो रहा है-राजनीति करने का वक्त नहीं है।
चीन ने देश की ज़मीन क़ब्ज़ा ली- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
प्रधानमंत्री ने इस संकट काल में 8 हज़ार करोड़ के दो जहाज़ अपने लिए मंगाए है- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
जब अस्पतालों में ऑक्सिजन नहीं उस दौर में 20000 हज़ार करोड़ के सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट के तहत नया संसद भवन बनाने की क्या ज़रूरत है?- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
जब वन नेशन वन राशन कार्ड, वन नेशन वन टैक्स इत्यादि की बात करते है तो कोरोना वैक्सीन के लिए वन नेशन वन प्राइस क्यों नहीं- राजनीति करने का वक्त नहीं है।
अरे भाई, तो राजनीति करने का सही वक्त है क्या? इस देश की हर समस्या की जड़ और उसका हर समाधान राजनीति में ही निहित है तो फिर राजनीति नहीं तो क्या करे? आपके नाम पर कीर्तन जागरण कर लंगर चलाए? विपक्ष अगर इतनी भी राजनीति नहीं करेगा तो यह सरकार और निरकुंश हो जाएगी?
सत्ता से सवाल नहीं तो क्या जनता से करे? अगर कहीं देश में मदद हो रही है तो विपक्ष एक सीमा तक अपने निजी सीमित संसाधनों से ही कर रहा है। सारे साधन, संसाधन, व्यवस्था तो सरकारों के पास है। केंद्रीय मंत्री तक विपक्ष से मदद माँग रहे है।
इस सरकार ने गोदी मीडिया की मदद से लोगों की तार्किक, बौद्धिक और वैज्ञानिक तर्क क्षमता को समाप्त कर दिया है। सरकार जानती है सवाल वाजिब और सच है तभी तो जवाब देने से भागती है। प्रधानमंत्री ने सात साल में एक भी प्रेस कॉन्फ़्रेन्स कर पत्रकारों के सीधे सवालों को नहीं लिया है। वो सिर्फ़ teleprompter पर लिखा हुआ भाषण पढ़ते है।
देश एकालाप से नहीं वार्तालाप से चलता है। लेकिन मौजूदा हुक्मरान सिर्फ़ एकालाप यानि अपनी ही सुनाने में यक़ीन करते है। चाहे अपने ही मन की बात हो या बिना सामूहिक वार्ता के टीवी पर आकर अपने ही निर्णय सुना देना हो। मानों बाक़ी पूरा देश मूर्ख है और सारे ज्ञान पर उनका ही एकाधिकार है।
सोचना और समझना।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें