20 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया मंडी सचिव नरसिंहपुर
20 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया मंडी सचिव नरसिंहपुर। बुधवार की सुबह लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने नरसिंहपुर मंडी सचिव बीके शुक्ला को एक व्यापारी से 20 हजार रूपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी सचिव ने कुछ दिनों पूर्व चंदपुरा निवासी व्यापारी रामकुमार पिता सुदामा प्रसाद अग्रवाल की खमरिया रोड स्थित फूटा फैक्ट्री मे छापामार कार्रवाई कर एक पंचनामा बनाया था। इसी मामले को रफा-दफा करने के एवज मे वह व्यापारी से 50 हजार रूपये की घूस मांग रहा था, लेकिन जब व्यापारी ने इस रकम को अधिक बताकर देने मे अक्षमता जाहिर की तो बाद मे सौदा 30 हजार रूपये मे तय हो गया। परेशान व्यापारी ने मंडी सचिव को सबक सिखाने के लिए इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर मे की तो इस भ्रष्ट सचिव को पकड़ने का ताना-बाना तैयार कर 27 सितंबर को करीब 11.30 बजे लोकायुक्त टीम ने व्यापारी रामकुमार को घूस की पहली किश्त के रूप मे नकद 20 हजार रूपये के साथ मंडी सचिव के कार्यालय मे भेजा। व्यापारी द्वारा मंडी सचिव के हाथों मे रकम थमाते ही लोकायुक्त ने उसे घूस की रकम के साथ रंगे हाथों धर दबोचा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें