एक गाँव जहाँ, मुर्दे भी करते हैं मजदूरी.


👉🏻काम किये बिना ही,खातों में आते-जाते हैं पैसे।

*नरसिंहपुर-*यकीन नही होगा लेकिन यह बिल्कुल सत्य है,जहाँ सरकार जिंदा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध नही करा पा रही है,वहीं नरसिंहपुर के करेली ब्लाक के ग्राम सुआतला में एक अजूबा सामने आया जहाँ, कागजों को खखोले जाने पर सामने आई एक अनहोनी,जिसने दिल और दिमाग को सोचने पर मजबूर कर दिया,एक व्यक्ति जिसकी मौत आज से 5 वर्ष पहले हो चुकी है,पंचायत से प्राप्त कागजों की बात माने तो वह व्यक्ति पंचायत में आज भी सरकारी कार्यों में मजदूरी करता है और बाकायदा मेहनताना भी लेता है,सोचकर शायद आपको हैरत हो लेकिन यह कारनामा नरसिंहपुर में संभव हुआ,सरपंच एवं सचिव की मेहरबानी से,जहाँ गाँव के ही निवासी  धन्नू की पांच वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में मौत हो गई थी,लेकिन धन्य हो ऐंसे सरपंच एवं सचिव जो कि आज तक उसका नाम कागजों में जीवित रखे हुए हैं,धन्नू के नाम से ग्राम पंचायत में खाता खुला हुआ है एवं लगातार कई वर्षों से उस खाते में मजदूरी किये जाने का पैसा आता है सीधा मामला यह है कि सरपंच एवं सचिव की मिलाभगत एवं अधिकारी वर्ग के संरक्षण में मृत व्यक्ति को भी जीवित बताकर मनरेगा के अंतर्गत उसके द्वारा मजदूरी करना दर्शाया गया और यह घिनौना कृत्य कई वर्षों से जारी है।जब इस संबंध में मृतक के भाई से बात की गई तो उसने बताया कि उसके भाई की वर्षों पहले मृत्यु हो चुकी है।फिर वह किस प्रकार मनरेगा में कार्य कर सकता है।अब इस प्रकार के भृष्टाचार को क्या कहिये जिसमे एक मरे हुए इंसान को भी इन भृष्टाचरीयों द्वारा चुना लगा दिया गया।खैर पंचायत के मनरेगा योजना हेतु बनाई गई कोसोलिडेट पेमेंट डिटेल में दर्ज मृतक धन्नू का नाम देखकर तो दो ही बातें सम्भव लगती हैं,या तो सरपंच सचिव के साथ अधिकारियों की मिलीभगत से मृत व्यक्तियों के नाम पर पैसे निकाले जा रहे हैं,या फिर एक मरे हुए व्यक्ति का भूत मनरेगा में कार्य करता है,और मजदूरी भी लेता है🤔

*🔥पंचायत में और भी हैं,अनियमितताएं-*
     इसके अलावा दर्जनों ऐंसे परिवार भी हैं जिनको आज तक मनरेगा के अंतर्गत रोजगार नही मिला परंतु उनके नाम पर खाते खुले हुए हैं एवं लाखों रुपए का खुलेआम भृष्टाचार किया जा रहा है।साथ ही शौचालयों में भी बहुत से ग्रामीणों के नाम पर शौचालय बनाये गए दर्शाये हुए हैं,एवं उनके पैसे भी निकाल लिए गए हैं लेकिन वास्तविकता में शौचालय बने ही नही हैं। परंतु ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत भी की गई है,परंतु अन्य शिकायतों की तरह इन  शिकायतों को भी रद्दी में डाल कर जल्द कार्यवाही के आश्वाशन का लड्डू खिला दिया गया है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

I Think 1

नम्बरो की जानकारी! यह सब टोल फ्री है!!

पैराविधिक स्वयं सेवक की भूमिका (पैरालीगल वालिंटियर्स के कार्य)