धरना देकर रोजगार माँग रहा होनहार दिव्यांग

👉🏻नौकरी दो या फिर शराब बेचने का लाइसेंस

l
नरसिंहपुर-बीते दो दिनों से स्वर्णपदक विजेता एक दिव्यांग  मनमोहन अपने लिए रोजगार एवं अन्य जायज मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा है,मनमोहन का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्यस्तरीय दिव्यांग खिलाड़ियों को नौकरी देने की घोषणा की गई है,जिसके तहत मुझे लाभ मिलना चाहिए,परंतु मैने जितने भी मैडल आज तक जीते उनका प्रमाणपत्र एवं राशि मुझे नही दी गई,और न ही कोई नौकरी सरकार की ओर से दी जा रही है।ऐंसी स्थिति में जीवनयापन करना बड़ा ही मुश्किल प्रतीत होता है।मनमोहन अपनी स्थिति बताते हुए मीडिया के सामने रो पड़े और कहा कि न ही कोई अधिकारी उनकी कोई मदद कर रहा है और न ही किसी जनप्रतिनिधि उनसे मिलने तैयार हुए,
रोते हुए मनमोहन ने *गोटेगांव विधायक को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा* कि विधायक के पास एक गोल्डमेडलिस्ट दिव्यांग से मिलने का समय भी नही है,अपने दर्जनों मेडल्स को बिखराते हुए मनमोहन ने शासन प्रशासन को बहुत कोसा एवं न्याय की गुहार लगाई।
अपनी जायज मांगों को लेकर मनमोहन सिंह लोधी द्वारा दो दिन से कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है,गौरतलब है कि मनमोहन अनेक वर्षों से जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में अव्वल रहे हैं,कोई रोजगार न होने के कारण युवक व्यथित है,एवं शासन प्रशासन से आजीविका हेतु नौकरी की मांग कर रहा है। परंतु एक दिव्यांग की मदद करने की बजाय उसे धमकियां दी गईं एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा उसे नोटिस भी दिया गया कि आपका अनशन अमान्य है।अब इससे बड़ा अमानवीय कृत्य क्या होगा कि एक होनहार दिव्यांग युवक जो अपने अधिकारों को लेकर वषों से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है,और माननीय जन एक दिव्यांग को धमकियां देकर अपनी अफसरशाही की नुमाइश करते नजर आ रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

I Think 1

नम्बरो की जानकारी! यह सब टोल फ्री है!!

पैराविधिक स्वयं सेवक की भूमिका (पैरालीगल वालिंटियर्स के कार्य)