मोदीजी, 'आतंकवाद' नोट बंद करने से नहीं 'रोजगार' देने से खत्म होगा - जम्मू-कश्मीर डीजीपी


नोटबंदी से आतंकवाद का खात्मा करने के भाजपा के दावे के बाद भी कश्मीर में आतंकवादी हमले थम नहीं रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में इस साल चलाए गए पुलिस के सुरक्षा अभियान में अब तक 160 आतंकी मौत के घाट उतारे गए हैं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शेष पॉल वैद्य ने इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में यह जानकारी दी है।

अगर मोदी सरकार आतंकवाद रोकना चाहती है तो उसे नोटबंदी जैसे क़दमों की जगह रोज़गार पैदा करने पर ध्यान देना होगा।

बतौर डीजीपी राज्य के बेरोज़गार युवकों पर समाज के आपराधिक एवं खतरनाक लोगों की नज़र है, इसलिए केन्द्र सरकार को सकारात्मक कदम उठाते हुए कश्मीरी युवकों को रोज़गार देने की दिशा में सख्त कदम उठाने चाहिए।

गौरतलब है कि 2011 की जनगणना के मुताबिक कश्मीर में 63% पुरुष 30 साल से कम उम्र के हैं। वहां बेरोज़गारी की दर 41% है, जो देश की राष्ट्रीय बेरोज़गारी दर से काफी ज़्यादा है। इसे भी कश्मीर में युवाओं के भटकाओ का एक बड़ा कारण माना जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

I Think 1

नम्बरो की जानकारी! यह सब टोल फ्री है!!

पैराविधिक स्वयं सेवक की भूमिका (पैरालीगल वालिंटियर्स के कार्य)